• November 25, 2023

एसजेवीएन का अंतर इकाई सांस्कृतिक उत्सव प्रतिबिम्ब 2023 का आगाज

एसजेवीएन का अंतर इकाई सांस्कृतिक उत्सव प्रतिबिम्ब 2023 का आगाज

एसजेवीएन का अंतर इकाई सांस्कृतिक उत्सव प्रतिबिम्ब 2023 का आगाज

रामपुर एचपीएस में 25 से 27 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

25 नवंबर को समूह गान और हिमाचली लोक नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं

एसजेवीएन के तत्वावधान में रामपुर एचपीएस द्वारा इकाई तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 का आयोजन 25 से 27 नवंबर तक रामपुर एचपीएस खेल मैदान, दत्तनगर में किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार, कार्यपालक निदेशक/परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस ने दीप प्रज्जवलन एवं एसजेवीएन गीत के साथ किया।

परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक शोल-टोपी से स्वागत किया। उन्होंने सभी को सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबिम्ब की थीम ‘भारत एक रंग अनेक है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएँ यथा समूह गान, हिमाचली लोक नृत्य ताल स्किट / नाटक, मॉडल मेकिंग, कव्वाली और समूह नृत्य हैं।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिबिम्ब 2023 की मेजबानी रामपुर एचपीएस को सौंपने के लिए एसजेवीएन प्रबंधन का धन्यवाद किया और भाग लेने आई सभी टीमों को शुभकामनाएँ दी।

परियोजना प्रमुख ने कहा कि इस आयोजन का लक्ष्य कर्मचारियों के मध्य अनुशासन, मानवीय मूल्यों के आदान-प्रदान, स्थल्य प्रतिस्पर्धा की भावना एवं मैत्रीपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देना है।

मारवाह ने इस बात पर बल दिया कि कर्मचारियों को बढ़-चढ़ कर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए तथा अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।

इस अंतर इकाई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एसजेवीएन की कुल 07 टीमें यथा निगम मुख्यालय (शिमला), एनजेएचपीएस (झाकडी), एलएबईपी (बिथल), एसडीएबईपी (सुन्नी), डीएसएचपी (बेलासिद्ध), जेटीपीएचईपी (रिकाग पीओ) एसजीईएल (शिमला) एवं रामपुर एचपीएस भाग ले रही है।

प्रतिबिम्ब 2023 के पहले दिन में अंतर इकाई समूह गान प्रतियोगिता एवं हिमाचली लोक नृत्य ताल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं।

इस कार्यक्रम में एलएचईपी के परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी, एम.पी. सूद, प्रमुख सलाहकार एसजेवीएन और रामपुर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *