• September 6, 2023

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा- प्रदेश में सड़कें काफी हद तक बहाल, पर्यटकों के लिए आवागमन सुरक्षित

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा- प्रदेश में सड़कें काफी हद तक बहाल, पर्यटकों के लिए आवागमन सुरक्षित

हमीरपुर, 6 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इन सड़कों को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार ने तत्काल कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बड़सर और सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के दृढ़ एवं त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप राज्य में सड़कों को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में आगंतुकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया गया है।

बड़सर और सुजानपुर के दौरे के बाद मंगलवार रात को मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र लौट रहे थे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। नादौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही गांव चैड़ू, जीहण, बड़ा और कई अन्य गांवांे के लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पडे़। गांव बड़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति का अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *