- January 6, 2024
सुंदरनगर विकास खंड की खिलड़ा पंचायत में विकास कार्यों में धांधली का आरोप

सुंदरनगर विकास खंड की खिलड़ा पंचायत में विकास कार्यों में धांधली का आरोप
सुंदरनगर विकास खंड की खिलड़ा पंचायत में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगा है। उपप्रधान लखन सिंह और चार अन्य वार्ड सदस्यों ने एडीसी मंडी को ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत प्रधान विकास कार्यों को लेकर अन्य प्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लेते। कुछ काम केवल कागजों पर ही हो रहे हैं, मौके पर कुछ नहीं है। इसमें एक एंबुलैंस रोड़ भी केवल कागजों पर ही बना दिखाया गया है। शमशानघाट के निर्माण में भी गड़बड़ है। मनरेगा के काम भी बाहरी लोगों से करवाए जाने का आरोप है। आपदा का पैसा भी सही तरीके से पात्रों को न बांटने का आरोप है।
पंचायत प्रधान शेर सिंह ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता सदस्यों को भड़का रहे हैं। चूंकि वह भाजपा समर्थक रहे हैं ऐसे में प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से ही ये लोग विरोध के विरोध करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों की प्रगति से संतुष्ट होकर उन्होंने पंचायत के लिए और पैसा भी मंजूर किया। सभी जनता उनके काम से खुश है।
यह मामला अभी जांच के अधीन है।