• December 4, 2023

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भीषण सड़क हादसे में 6 कश्मीरी मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भीषण सड़क हादसे में 6 कश्मीरी मजदूरों की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में भीषण सड़क हादसा, 6 कश्मीरी मजदूरों की मौत, 6 घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 कश्मीरी मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सुन्नी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिमला से 50 किलोमीटर दूर मंडी जिले के बॉर्डर पर स्थित सुन्नी कस्बे के कढारघाट में यह हादसा हुआ। यहां एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें 12 लोग सवार थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।


मुख्यमंत्री ने शिमला के सुन्नी में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के कुधारघाट में एक सड़क हादसे में अमूल्य मानव जीवन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस सड़क हादसे में 06 लोगों की मृत्यु और 06 लोगों के घायल होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। पिकअप गाड़ी सुन्नी से मंडी की ओर जा रही थी। कढारघाट के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी लोग कश्मीर के रहने वाले थे। वे मजदूरी करने के लिए मंडी जा रहे थे।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *