• January 6, 2024

हिमाचल प्रदेश की लोक लेखा समिति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

हिमाचल प्रदेश की लोक लेखा समिति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

हिमाचल प्रदेश की लोक लेखा समिति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

बैंगलुरू, 06 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की लोक लेखा समिति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्वारमैया से बैंगलुरू में उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान समिति के सदस्य श्री केवल सिंह पठानियां, डॉ. हंस राज, डॉ. जनक राज और श्री मलेन्द्र राजन के अलावा समिति अधिकारी श्रीमती नैना कोटवी भी मौजूद थे।

समिति के सदस्य श्री केवल सिंह पठानियां ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री का हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा के दौरान किए गए आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने उन्हें हिमाचल आने का भी निमंत्रण दिया।

समिति ने मुख्यमंत्री श्री सिद्वारमैया को हिमाचल प्रदेश की ई-विधान प्रणाली के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर श्री सिद्वारमैया ने भी अपनी विधान सभा में हिमाचल प्रदेश ई-विधान मॉडल को लागू करने की बात कही।

समिति सदस्यों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश की सुदृढ़ ऊर्जा नीति और पर्यटन व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर श्री पठानियां ने हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ आपदा के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और हिमाचल सरकार द्वारा उस आपदा से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

श्री पठानियां ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधान सभा के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानियां तपोवन विधान सभा में भी ई-विधान प्रणाली को लागू कर रहे हैं। शिमला स्थित विधान सभा सचिवालय में यह प्रणाली 4 अगस्त, 2014 को लागू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *