राहुल सोनी अमृतसर –
डिप्टी कमिश्नर एवं अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी दलविंदरजीत सिंह के नेतृत्व तथा कार्यकारी सचिव रेड क्रॉस सैमसन मसीह की देखरेख में रेड क्रॉस भवन में मनाए गए विश्व रेड क्रॉस दिवस पर डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय की सरपरस्ती में चल रहे सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान ट्रस्ट के पदाधिकारी मनप्रीत सिंह संधू ने प्राप्त किया।
समारोह में मुख्य अतिथि पहुंचे चीफ खालसा दीवान के प्रधान एवं विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के अलावा रेड क्रॉस सोसायटी की ऑनरेरी सचिव प्रगति सेठी , कार्यकारी सचिव सैमसन मसीह तथा जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा बिना किसी भेदभाव के मानवता की भलाई के लिए लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ट्रस्ट ने बाढ़ के दौरान अमृतसर जिला प्रशासन को बड़ा सहयोग दिया था।
उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में बड़े स्तर पर राशन किटें, पशुओं के लिए मक्की का चारा, कंबल, फॉग मशीनें, मच्छरदानियां और तिरपाल आदि सामग्री वितरित की गई। वहीं बाढ़ के बाद प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु प्रति परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर एक अनूठी मिसाल पेश की गई।
रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सरबत दा भला ट्रस्ट किया सम्मानित
