jeevaypunjab.com

कनिश धम्मी अमृतसर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

अमृतसर ( राहुल सोनी ) कनिश धम्मी ने  पंजाब यूथ कांग्रेस चुनाव में लगभग 4 हजार वोटो के अंतर से अमृतसर शहरी से जिला अध्यक्ष पद मेे जीत हासिल की हैं। धम्मी ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावो में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करके नया मुकाम हासिल करेगी। उन्होंने कहा पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी सीटें जीत कर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी हर मुद्दे पर असफल रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।  पंजाब की जनता आप से दुखी व परेशान हैं। पंजाब के लोगों ने अब आप को चलता करने का मन बना लिया है। कनिश धम्मी के यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर युवाओ में व्यापक जोश व खुशी पाई जा रही है। कनिश धम्मी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अमृतसर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी पप्पू के बेटे है।

Exit mobile version