अमृतसर : ( राहुल सोनी ) भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के सचिव राकेश कुमार ने आज जिला अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्रीमती पल्लवी मिश्रा अतिरिक्त उपायुक्त तथा राजिंदर सिंह, चुनाव तहसीलदार, भी उनके साथ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस में मशीनों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, एक्सेस कंट्रोल, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा अन्य मानक व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईवीएम की सुरक्षा चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में किए गए सुरक्षा प्रबंधों की सराहना भी की। इसके उपरांत राकेश कुमार ने सरकारी मिडिल स्कूल, रामपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झीता कलां तथा शहीद जैमल सिंह बल्ल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानावाला कलां, अमृतसर स्थित मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, रैंप, मतदान कक्षों, पेयजल, शौचालयों तथा अन्य अशोर्ड मिनिमम फैसिलिटीज का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक सुविधाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा लगाए गए शिविरों का भी निरीक्षण किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश कुमार ने अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।
