अमृतसर,( राहुल सोनी ) भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा के बेटे न्यूज़ीलैंड निवासी भारतीय कारोबारी वरुण शर्मा को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच अंतर्राष्ट्रीय चेप्टर का को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। वरुण शर्मा ने यह पद पाकर अपने पिता धर्मपाल (चाचा ) शर्मा के साथ साथ अमृतसर का नाम भी रोशन किया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दास गर्ग ने वरुण शर्मा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि नवीन शर्मा एक ईमानदार, होनहार,मेहनती भारतीय कारोबारी है। मंच ने श्री शर्मा की व्यापारियों प्रति सराहनीय सेवाओं के मद्देनजर यह जिम्मेवारी सौंपी गई है ताँकी विदेशों में बसे भारतीय कारोबारियों को संगठन से जोड़ कर ओर मजबूत बनाने में सहायक बने। वरुण शर्मा ने मंच के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा उन पर विश्वास करके यह जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया हैं उसे पूरी लगन,निष्ठा,ईमानदारी व मेहनत से निभाएंगे। प्रवासी कारोबारियों को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित कर भारतीय उद्योग व व्यापार की वृद्धि के लिए प्रयासरत रहेंगे।
