jeevaypunjab.com

कनाडा निवासी नवीन गुप्ता बने उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के अंतरराष्ट्रीय चैप्टर के चेयरमैन

अमृतसर, ( कुमार सोनी ) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कनाडा, उत्तरी अमेरिका निवासी नवीन गुप्ता को संगठन के अंतरराष्ट्रीय चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन की ओर से  जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि देश एवं विदेश में सामाजिक सेवा, व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति समर्पण तथा व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए नवीन गुप्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवीन गुप्ता के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शी सोच से संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी तथा देश-विदेश के व्यापारियों के हितों एवं अधिकारों की प्रभावी ढंग से आवाज बुलंद होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने उम्मीद जताई कि नवीन गुप्ता संगठन के संविधान, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नवीन गुप्ता को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई है।

Exit mobile version