jeevaypunjab.com

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईजीपी बॉर्डर रेंज का पदभार संभाला।

अमृतसर  ( कुमार सोनी )


स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस ने आज आईजी बॉर्डर रेंज के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि बॉर्डर रेंज एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, नशा तस्करी, अवैध हथियारों तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी को प्राथमिकता दी जाएगी। आईजीपी बॉर्डर रेंज द्वारा रेंज के अधीन आने वाले चार जिलों की पुलिसिंग की निगरानी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी को और मजबूत किया जाए तथा किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न किया जाए। श्री भुल्लर ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। लोगों की सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग की बेहतर निगरानी, अंतर-जिला समन्वय और खुफिया सूचनाओं पर आधारित कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा।
आईजीपी बॉर्डर रेंज ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी और पेशेवर तरीके से अपनी ड्यूटी निभाएगी। इससे पहले भी गुरप्रीत सिंह भुल्लर  विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं निभा चुके हैं।

Exit mobile version