jeevaypunjab.com

डॉ. गुरसाहब सिंह बने  मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय निदेशक

अमृतसर, ( राहुल सोनी ) राष्ट्रीय मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय चेयरमैन राजकुमार खोसला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर डॉ. गुरसाहब सिंह को समाज के प्रति उनकी प्रशंसनीय सेवाओं को देखते हुए एसोसिएशन का राष्ट्रीय निदेशक नियुक्त किया गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन गुप्ता ने कहा कि डॉ. गुरसाहब सिंह एक ईमानदार, सूझवान, निडर एवं समाजसेवी अधिकारी रहे हैं। समाज सेवा के कार्यों में उनकी गहरी रुचि, लगन और समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. गुरसाहब सिंह ने चेयरमैन राजकुमार खोसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन गुप्ता, राष्ट्रीय यूथ विंग के अध्यक्ष कौशिक छाबड़ा सहित समस्त कोर कमेटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय यूथ विंग के अध्यक्ष कौशिक छाबड़ा, स. कृपाल सिंह, कुमार सोनी, सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक स.गुरनाम सिंह, पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह विज, मुनीश धीर, राघव सेठ, अरुण महाजन, एडवोकेट दीपक सभरवाल, हरिकृष्ण भाटिया सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version