jeevaypunjab.com

खेलां वतन पंजाब दियां-2026: जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

अमृतसर , ( राहुल सोनी ):
पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा खेलां वतन पंजाब दियां-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 28 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। इन खेलों के तीसरे दिन आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अमृतसर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी सर्कल स्टाइल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, रोलर स्केटिंग, शतरंज, तीरंदाजी, फुटबॉल, हैंडबॉल और किक बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। उन्होंने बताया कि इन खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। बैडमिंटन के मुकाबले बैडमिंटन हाल टेलर रोड पर हुए। इस अवसर पर बैडमिंटन के इंटरनेशनल खिलाड़ी मयंक बहल, कोच संजीव वर्मा सीटू, कोच संदीप सैंडी, राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल सोनी,वरिष्ठ कोच दलीप पोपली,विशाल कुमार, मलकीयत सिंह ( सभी बैडमिंटन कोच ) इत्यादि उपस्थित थे।

Exit mobile version