jeevaypunjab.com

भाजपा अमृतसर की नई जिला टीम घोषित, सलिल कपूर ने 38 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

अमृतसर (राहुल सोनी)। भारतीय जनता पार्टी के अमृतसर जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने जिला संगठन की नई टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में लगभग 38 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही जिला युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और किसान मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गई हैं।



जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर संजय शर्मा, सुधीर श्रीधर, मीनू सहगल, जसपाल सिंह शंटू, मनराज छीना, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, अर्जुन मलिक, अलका शर्मा, विक्रम सिंह अष्ट, अर्जुन भल्ला और रोमी चोपड़ा को नियुक्त किया है।

जिला महासचिव के पद पर मोहित महाजन, गौतम अरोड़ा और सरबजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। जिला सचिव के पद पर कवलजीत सिंह सन्नी, मुनीश सेठ, कर्ण कपिला, रमेश शर्मा, डॉ. जतिंदर, मनिंदर पाली, मनीष शूर, विक्रम बग्गा, मोनू महाजन और कपिल शर्मा को नियुक्त किया गया है। सतपाल डोगरा को कार्यालय सचिव बनाया गया है।

पार्टी के जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी अंकुश मेहरा, नरेश रिको और राजीव भल्ला को सौंपी गई है। विजय भनोट मीडिया प्रभारी और आईटी का कामकाज संभालेंगे, जबकि राजीव अरोड़ा तथा नितिन अरोड़ा को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रकोष्ठों का कार्यभार मंजीत कौर थिंद संभालेंगी।

जिला मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्तियों के तहत कर्ण बेरी को जिला युवा मोर्चा, एकता वोहरा को महिला मोर्चा, सन्नी राजपूत को ओबीसी मोर्चा, ओम प्रकाश अनार्य को अनुसूचित जाति मोर्चा और शिव बुधराज को किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई टीम की घोषणा के साथ भाजपा ने अमृतसर में अपने जिला संगठन के विभिन्न विभागों और मोर्चों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अब नई टीम के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय मजबूत करने और शहर में पार्टी के जनसंपर्क को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।

Exit mobile version