
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को 2025 बैच के चार नए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मिले हैं। पंजाब कैडर के इन अधिकारियों में गौरव उप्पल, पूर्वा चौधरी, निहाल रंधावा और डॉ. गुरसिमरत सिंह ढिल्लों शामिल हैं।
पंजाब पुलिस परिवार ने चारों प्रशिक्षु IPS अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्हें सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
पुलिस विभाग की ओर से उम्मीद जताई गई कि ये युवा अधिकारी अपनी सेवाओं के माध्यम से पंजाब के लोगों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
चारों अधिकारियों को उनके नए सेवा सफर के लिए बधाई देते हुए कामना की गई कि उनका IPS करियर उपलब्धियों से भरा हो और वे पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करें।