jeevaypunjab.com

तरुण चुग का पंजाब सरकार पर हमला — कहा, छह महीनों में 17वां धमाका व हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के नाकाम नेताओं की आवभगत में व्यस्त
अमृतसर : ( कुमार सोनी ) भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए इसे पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासन के दौरान पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का भयावह प्रमाण बताया है।
चुग ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता संभाली है, राज्य में शासन और सुरक्षा का ढांचा बुरी तरह चरमरा गया है। “पिछले छह महीनों में यह 17वां धमाका या हमला है। कभी पुलिस थानों पर ग्रेनेड, कभी खुफिया कार्यालय पर आरपीजी हमला, कभी धार्मिक स्थलों पर बेअदबी और अब वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। घटनाओं की गिनती भी अब मुश्किल हो गई है, लेकिन मुख्यमंत्री की चुप्पी लगातार बनी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि जब पंजाब की ज़मीन पर बारूद बिछ रही है, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के असफल नेताओं की चरण वंदना और खातिरदारी में लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। अब पंजाब को और अराजकता की आग में नहीं झोंका जा सकता।

Exit mobile version