अमृतसर, राहुल सोनी
अमृतसर में भाजपा पार्षद श्रीमती श्रुति विज का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके का आयोजन निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन और भाजपा सीनियर सिटीजन सेल ने मिलकर किया, जिसमें सेवा और सम्मान की भावना झलकती दिखाई दी।
जन्मदिन समारोह में विशेष रूप से तैयार किया गया सुंदर केक उपस्थितजनों का आकर्षण बना रहा, जिसे स्वयं श्रीमती श्रुति विज ने अपने करकमलों से काटा। इस शुभ अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर रैना और विनोद खन्ना ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और दीर्घायु व सफल जीवन के लिए शुभाशीष भी दिया।
समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्षद विज को मिठाई खिलाकर उनके जन्मदिन की बधाइयां दीं। अपने प्रति इस स्नेह और आदरभाव से भावविभोर श्रीमती विज ने सभी का तहेदिल से धन्यवाद किया और उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
यह आयोजन न केवल पार्षद के जन्मदिवस का प्रतीक था, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवी संस्थाओं के बीच मजबूत सहयोग का भी परिचायक रहा।
#ShrutiVijBirthday #BJPAmritsar #NishkamSeva #SeniorCitizenCell
