jeevaypunjab.com

सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के दिवंगत पार्षद हरजिंदर सिंह के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की

आम आदमी पार्टी को पार्षद की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया

अमृतसर/29मई – कुमार सोनी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी के दिवंगत पार्षद हरजिंदर सिंह के घर जाकर शोकसंतप्त परिवार को आश्वासन दिया कि अकाली दल उन्हे न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगा और साथ ही परिवार को मुआवजे दिए जाने की अपील की है। अकाली दल अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा,‘‘ हरजिंदर सिंह के कत्ल के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि सरकार जानती थी कि उसे मारने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसे बचाने के लिए कुछ भी नही किया गया। वह ड्रग माफिया के हाथों मारा गया, जिसका वह विरोध कर रहा था, इसीलिए परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।’’
इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ इस बात की जांच होनी चाहिए कि जब 19 फरवरी को हमलावरों ने हरजिंदर के घर पर गोलियां चलाई तो उन्हे गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नही की गई। यहां तक कि हरजिंदर सिंह ने एसएचओ हरचंद सिंह से भी गुहार लगाई थी, लेकिन बेकार साबित हुई, क्योंकि एसएचओ ने कहा था कि वह आप विधायक के दबाव के कारण इस मामले में कुछ नही कर सकते।’’सरदार बादल ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अकाली पार्षद आप नेताओं और गैंगस्टरों के बीच मिलीभगत का शिकार हुआ है। उन्होने कहा,‘‘ हरजिंदर ने जंडियाला गुरु के सब इंस्पेक्टर से लेकन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक शिकायतें दी थी, लेकिन अगर शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की होती तो आज वह जीवित होता।’’

Exit mobile version