jeevaypunjab.com

पिमसिप परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की अतिरिक्त निगमायुक्त द्वारा समीक्षा

अमृतसर, : राहुल सोनी नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पंजाब म्युनिसिपल सर्विसेज़ इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त सुरिंदर सिंह द्वारा एक बैठक की गई। यह परियोजना विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सहयोग से नगर निगम द्वारा चलाई जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई स्कीम पर कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत भविष्य में अपर बारी दोआब नहर का पानी साफ करके घर-घर पहुँचाया जाएगा।
बैठक के दौरान अतिरिक्त आयुक्त को इस परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी गई। इस बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह सैनी, एस.ई. प्रोजेक्ट जतिन वासुदेव, नरिंदर पाल सिंह, सीनियर कंस्ट्रक्शन मैनेजर अश्वनी शर्मा, शिव कुमार सोनी, रंजीत सिंह, एस.डी.ओ जतिंदर वासल, सी.एफ.ओ विश्वजीत, मनमीत सिंह, मोनिका और एलएंडटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version