jeevaypunjab.com

पन्नू का पुतला जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

(अमृतसर, कुमार सोनी) आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के व्यापार सैल के सचिव रमन कुमार के नेतृत्व में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया, जहां पन्नू का पुतला फूंका गया। रमन कुमार ने कहा कि पंजाब को अस्थिर करने या भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत एक सशक्त राष्ट्र है और पंजाब उसकी शान है, जो कोई भी देश या विदेश में बैठकर भाईचारे को तोड़ने की साजिश करेगा, उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख रिश्ते मजबूत हैं और पन्नू जैसे तत्व कभी भी इसे नहीं तोड़ सकते। पंजाब की मिट्टी में देशभक्ति रची-बसी है और यहां का युवा पन्नू जैसे देशद्रोहियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version