jeevaypunjab.com

होशियारपुर रेलखंड पर 110 किमी/घंटा की गति से चलेंगी यात्री रेलगाड़ियाँ – संजीव कुमार


अमृतसर, राहुल सोनी
फिरोजपुर मंडल में रेल यात्रियों को बेहतर एवं तीव्र गति से यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी फिरोजपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने देते हुए बताया कि वर्तमान में जालंधर कैंट व होशियारपुर सिंगल लाइन विद्युतीकृत रेलखंड पर यात्री रेलगाड़ियों की अधिकतम गति 80 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा करने की अनुमति प्रदान की गई है। संरक्षा मानकों, सभी तकनीकी और सुरक्षा शर्तों का पालन सुनिश्चित करते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट व होशियारपुर रेलखंड के बीच में गति की वद्धि होने से श्री माता चिंतपूर्णी जी आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक होगी। यह रेलखंड माल ढुलाई की दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा होशियारपुर गुड्स शेड एवं नसराला गुड्स शेड को भी सुविधा प्रदान करेगा।
संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में जालंधर कैंट–होशियारपुर रेलखंड पर 6 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें तथा होशियारपुर-आगरा के बीच एक जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से जालंधर कैंट–होशियारपुर रेलखंड पर ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि होगी, जिससे शीघ्र ही रेलयात्रियों को तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा का अनुभव प्राप्त होगा।

Exit mobile version