अमृतसर, कुमार सोनी
रावी दरिया में आए बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि अमृतसर के अजनाला हल्के में बनीं चौकियों में तकरीबन 360 बीएसएफ कर्मी फंसे हुए हैं। जिन्हें तुरंत रेसक्यू करने की जरुरत है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत हस्तक्षेप करने व रेस्क्यू आप्रेशन के तेज करने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, कमांडेंट राजेश राणा सहित अन्य मौजूद थे। सांसद औजला ने आज अजनाला हल्के के गांवों भैणियां, माझी म्यों, गुलगड़, सारंगदेव, खानवाल, छन्ना सारंगदेव, हाशमपुरा, अकबरपुरा, आवान बसाउ, घोगा, बल्ल लब्बे दरिया, साहोवाल, चक्क बाला, जगदेव खुर्द, अलीवाल कोटली, भैणी गिल, कमीरपुरा, दरिया मूसा, गग्गोमाहल, सुल्तान माहल कल्लोमाहल, में दौरा किया। उन्होंने लोगो को पीने का पानी, राशन सहित डीजल भी मुहैया करवाया। सासंद औजला ने बताया बीएसएफ के 60 बीओपी दरिया मनसूर, बदाई चीमा पोस्ट बीओपी में 50, 32 कोट रायजादा, 40 छन्ना बीओपी, 15 छन्ना पत्तन, 80 पंच गरायियां, 80 धर्मशाला नियल नंगल सोद, 9 जवान छन्ना रोड पर पीर बाबा की मजार पर चढ़े हुए हैं जो कि रेस्कयू के लिए गए थे और वहीं फस गए। दो गाड़ियां 407 और एक बोलैरो भी फसी है। इसके अतिरिक्त 4 से 5 हजार के करीब लोग फसे हुए हैं। रमदास, घोनेवाल, माछीवाल, जट्टा, नसोके, संगोके, पंच गरायियां, कोट रायजादा, गग्गड़, घुमराए, मनकपुर, बेदी छन्ना, चंडीगढञ आबादी, दरिया मूसा, रूढ़ेवाल, मलकपुर, दूजोवाल, सूपियां, थोबा, गग्गोमाहल सहित इनके आस पास के गांवों के लोग छतों पर खड़े हैं वह रेस्कयू के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वह खुद इन गावों के आस – पास जाकर आए हैं । सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्होंने आज तक रावी नदिया का ऐसा क्रोप नहीं देखा जो कि आज देख रहे हैं। यहां तुरंत आर्मी की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर बढ़ सकता है और लोग छतों पर हैं उनका जानी नुक्सान भी हो सकता है इसीलिए तुरंत केंद्र सरकार व राज्य सरकार ध्यान दे।
अजनाला व रमदास के गांवों में दौरा करने पहुंचे सांसद गुरजीत औजला
