jeevaypunjab.com

भाजपा चंडीगढ़ ने “सेवा ही संगठन” के तहत किया सड़क सफाई का कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा “सेवा ही संगठन” सेवा पखवाड़ा के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल 27 में आज सुबह 7:30 बजे सेक्टर 40C और सेक्टर 55 के मध्य मुख्य सड़क पर सफाई का कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रमदान किया और सड़क की सफाई में अपना योगदान दिया।

जिला प्रधान श्रीमती रेखा सूद ने इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय जिला पार्षद, जिला उपप्रधान श्री राजेश डोगरा, मंडल 27 के अध्यक्ष श्री अमित नागर और अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। इनके अलावा महामंत्री पवन देव कश्यप, रवि गुप्ता, सचिव नफे सिंह, जगदेव सिंह और बूथ अध्यक्ष श्री अम्बा चरण कालरा, श्री दिनेश राणा, नीतीश रत्न और संजीव कुमार ग्रोवर जैसे कई कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने एक बार फिर से अपनी सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित किया है। “सेवा ही संगठन” सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version