ब्लॉक समिति चुनाव में पंजाब सरकार सरकारी मशीनरी का पहले की तरह करेगी दुरूपयोग: हरविंदर सिंह संधू
कुमार सोनी
अमृतसर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी प्रत्याशियों को डरा धमका रही है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता डरने वालों में से नहीं है।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि भाजपा अमृतसर शहरी के अधीन चार ब्लॉक समिति की सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी जहां भी जनता के बीच जा रहे हैं, वहां उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद तथा समर्थन मिल रहा है। इससे यह बात स्पष्ट है कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा देश तथा पंजाब की जनता के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर पूर्ण भरोसा कर चुकी है। जनता को विश्वास हो चुका है कि भाजपा की कहनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें लगभग पूरा किया है। इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनता भाजपा प्रत्याशियों को अवश्य विजय बनाएगी।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार जान चुकी है कि इस बार उनकी हार निश्चित है, क्योंकि पिछले लगभग पौने चार वर्ष के शासन के दौरान उन्होंने जनता के पक्ष में कोई भी कार्य नहीं किया, जिसके चलते जनता उन्हें वोट नहीं देगी। इसलिए जैसे विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया था, इस ब्लॉक समिति चुनाव में भी भगवंत मान सरकारी मशीनरी का जमकर कर दुरूपयोग करेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक समिति चुनाव निष्पक्ष करवाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं।
