अमृतसर,राहुल सोनी
अमृतसर भाजपा सीनियर सिटीजन सैल की ओर से वीर बाल दिवस को समर्पित समारोह अशोक वाटिका बाल शिक्षा स्कूल गोल बाग में सैल के महासचिव विनोद खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू मुख्यातिथि थे। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राम चावला,संजीव खन्ना,दविंदर पहलवान, डा जसविंदर सिंह विशेष अतिथि थे। समारोह में शामल सभी ने चार साहिबजादो की लासानी शहादत को याद करते हुए कोटि कोटि नमन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सीनियर सिटीजन सैल की ओर से स्कूली छात्र छात्राओं में स्कूल की गर्म वर्दी,बूट व फ्रूट इत्यादि वितरित किया गया। इस अवसर पर सैल के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश शर्मा,लेख राज, मनोहर लाल ,सतपाल डोगरा, ज्योति प्रकाश,कंवरजीत सिंह, रमेश महाजन,श्रीमती सविता शर्मा,विजय राणा,धर्मवीर,श्रीमती अनु,श्रीमती सुमन, इकबाल सिंह, सरवन कश्यप,बलविंदर सिंह सहित भारी संख्या में सैल के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।