अमृतसर,कुमार सोनी
आम लोगों के आधार कार्ड में सुधार का काम जल्द से जल्द हो, आधार बनवाने में भाग दौड़ या लम्बी कतार में नही लगना पड़े, इसके लिए अमृतसर डाक मंडल के सभी डाकघरों में आधार काउंटर एक्टिव करने का कार्य किया जा रहा है।
अभी वर्तमान में प्रधान डाक घर अमृतसर में दो काउंटर कार्य कर रहे हैं साथ ही अमृतसर जिला के अंतर्गत उपडाकघर गांधी बाजार, छेहरटा, गोल्डन टेंपल, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, रईया, अमृतसर कचहरी, खालसा कॉलेज, मजीठ मंडी, अजनाला में आधार के काउंटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। अमृतसर डाक अधीक्षक प्रवीण प्रसून ने इस संदर्भ में बताया कि जरूरत पड़ने पर बड़े बड़े डाकघरों में 2-3 काउंटर खोले जाएंगे ताकि लोगों को आधार का कार्य करवाने में परेशानी न हो। पार्सल के लिए डाकघर में दी जा रही सुविधा के संदर्भ में बताया कि लोगों को देश विदेश में पार्सल भेजने में उनके समान को अच्छे ढंग से पैक करने के लिए सभी डाकघरों में पार्सल पैकेजिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जो कि काफी कम दरों पर की जाती है ताकि उनका समान सुरक्षित व समय से उनके संबंधी को मिल सके। प्रवर डाकपाल धीरज कुमार ने बताया कि अमृतसर प्रधान डाकघर में विदेश भेजने वाले आर्टिकल को बुक करने के लिए विशेष कॉन्टर की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को लंबी कतार में न लगना पड़े। बल्क बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को पिकअप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ऐसे में उनकी डाक को उनके कार्यालय परिसर से ही डाक कर्मचारी द्वारा पिकअप कर के बुकिंग करवाकर रसीद उन्हें दे दी जाएगी। डाक विभाग ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा विशेष सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।
डाक सेवा जन सेवा में अमृतसर डाक मंडल द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं बेहतर सेवाएं.. प्रवीण प्रसून
