jeevaypunjab.com

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने राम रहीम को फिर से पैरोल देने की निंदा की

अमृतसर, कुमार सोनी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गंभीर अपराधों के लिए सजा काट रहे डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल देने की कड़ी निंदा की है। एडवोकेट धामी ने कहा कि गंभीर आरोपों के लिए सजा काट रहे और सिख विरोधी गतिविधियों के दोषी व्यक्ति के प्रति सरकार की यह दरियादिली न केवल हैरान करने वाली है, बल्कि लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था का मजाक भी है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को खास छूट देना पीड़ितों का मजाक उड़ाना है और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल है। एडवोकेट धामी ने कहा कि अगर सरकारें राजनीतिक फायदे के लिए आरोपियों को राहत देने का यह ट्रेंड जारी रखेंगी, तो लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।

Exit mobile version