jeevaypunjab.com

गणतंत्र दिवस पर परोपकार संस्था के संस्थापक अश्वनी सोनी हुए सम्मानित।             

अमृतसर,कुमार सोनी                                                      समाज सेवा में अग्रणी संस्था परोपकार के संस्थापक अश्वनी सोनी  गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित। सोमवार को गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय 77 वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने अश्वनी सोनी को उनकी समाज प्रति सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया   

                                                          श्री सोनी ने उन्हें सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा यह सब ईश्वर की कृपा व परोपकार संस्था के सदस्यों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने यह सम्मान परोपकार परिवार को समर्पित करते हुए कहा संस्था के सामूहिक सहयोग,विश्वास के बिना संभव नहीं था। श्री सोनी ने कहा मानव सेवा सर्वोच्च्य व उत्तम सेवा हैं । उन्हें लोगों की सेवा करके उनके मन को सकून व शांति मिलती हैं। गौरतलब है कि परोपकार संस्था ने हजारों जरूरतमंद लोगों का फ्री इलाज करवाकर,रक्तदान सेवा,डॉयलसिस सेवा, इमरजेंसी दुर्घटना सेवा, गरीब बेटियों की शादी सेवा,विधवा राशन सेवा सहित अन्य सामाजिक कार्य कर समाज की सेवा कर रही है। इस अवसर पर जिला सेशन जज श्रीमती जतिंदर कौर, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल,विधायक जसबीर सिंह संधू , विधायक इंद्रबीर सिंह निज्जर,एडीजीपी आर के जायसवाल, डीसी दलविंदरजीत सिंह,पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर,मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया,श्री दुर्गियाना मंदिर कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, डीसीपी जगजीत सिंह वालिया, सतपाल सोखी, रविन्द्र हंस, विजय सोनी, राधिका सोनी,आदित्य सोनी सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version