अमृतसर, कुमार सोनी
फिक्की फ्लो अमृतसर के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण रहा जब संस्था की चेयरपर्सन सुश्री मोना सिंह को जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित नेतृत्व के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान 77वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें 2,000 से अधिक गणमान्य अतिथियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह सम्मान पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी पुलिस कमिश्नर जगजीत सिंह वालिया,विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल,विधायक जसबीर सिंह सिद्धू सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। सुश्री मोना सिंह ने यह सम्मान फिक्की फ्लो अमृतसर परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि संस्था के सदस्यों के सामूहिक सहयोग, विश्वास और प्रतिबद्धता के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि फिक्की फ्लो अमृतसर की सामाजिक परिवर्तन और सकारात्मक नेतृत्व में बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।
