jeevaypunjab.com

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अमृतसर,राहुल सोनी
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डॉ. राजकुमार वेरका, पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब ने अपने विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पश्चिम के अंतर्गत छेहर्टा स्थित प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, पार्षद सतीश बल्लू, पार्षद रमन रम्मी, पार्षद संजिव तंगरी, पूर्व पार्षद बब्बू सक्कटर, पूर्व पार्षद प्रमोद बबला सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। यह दिन हमें हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की मजबूत नींव पर आधारित है, जिसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Exit mobile version