jeevaypunjab.com

हिंदू कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।   

अमृतसर, राहुल सोनी    

हिंदू कॉलेज महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का समारोह अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा प्राचार्य ने सक्रिय भागीदारी निभाई। एनसीसी, एनएसएस एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने छात्रों को 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारतीय संविधान के महत्व से अवगत करवया तथा उसके आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।


समारोह में डॉ राजेश कुमार ने निश्चय 2026” अभियान का शुभारंभ किया जिसके अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता हेतु पुस्तकों के दान की अपील की गई।

Exit mobile version