jeevaypunjab.com

श्रीमुक्तिनारायण धाम में हुआ भव्य संकीर्तन !


शहर के प्रसिद्द संगीतज्ञ अशोक साहनी की दिव्य प्रस्तुति 
अमृतसर,राहुल सोनी
श्रीमुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ,ग्रीन फील्ड में रविवार शाम भक्तों का उत्साह चरम सीमा पर था मौका था भव्य संकीर्तन का जो शहर के प्रसिद्द संगीतज्ञ श्री अशोक साहनी जी की टीम के द्वारा किया गया ! बसंत बहार राग में गणपति आराधना  के साथ प्रारम्भ यह संकीर्तन ज्यूँ  ज्यूँ  आगे बड़ा उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गए !  कई भजन ऐसे थे जिन्होंने भक्तों की आँखों में श्रध्दा के अश्रु ला दिए ! गुरप्रीत कौर ,मुस्कान ,कीर्ति ,तमन्ना ,हार्दिका, रुभानी, काजल ,हर्षिता ,वान्या ,शब्द ,प्रणव ,सोफ़िया और कृतिका के भजनों की शृंखला बड़ी थी समय कम था ! कार्यक्रम की समाप्ति पर भगवान् की शयन आरती गायी गयी व् भक्तों में प्रशाद वितरित किया गया ! अशोक साहनी व् उनकी टीम को मंदिर ट्रस्ट की और से सम्मानित किया गया !

Exit mobile version