jeevaypunjab.com

विधायक डा. इंदरबीर सिहं निज्जर ने अमृतसर बल्क वॉटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट के तहत टैंकी के निमार्ण का किया उद्घाटन


अमृतसर, राहुल सोनी अमृतसर दक्षिण हल्के से विधायक डा. इंदरबीर सिहं निज्जर ने न्यू कपूर नगर, सुलतानविंड रोड स्थित नेचर पार्क में अमृतसर बल्क वॉटर स्पालई प्रोजेक्ट के तहत बनाई जाने वाली टैंकी के निमार्ण का उद्घाटन किया । इस मौके पर डा. निज्जर ने कहा की तेजी से गिरते भूजल और शहरवासियों का साफ पानी की स्पालई के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके तहत आज 20 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टैंकी के निमार्ण की शुरूआत की गई है, जिसका निमार्ण एक साल में पूरा हो जाएगा। जिससे कि इलाकावासियों को पानी की निबार्ध स्पलाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत ना सिर्फ भूजल पर से हमारी निर्भरता कम होगी बल्कि आम लोगों को शुद्ध पानी की स्पालई भी सुनश्चित होगी। इस अवसर पर कोंसलर गुरविंदर सिहं, जितिन वासुदेवा एस.ई प्रोजेक्ट, नवनीत शर्मा,सुखविंदर सिंह,जंतिदर पाल सिहं घोगा, बाबा अमरजीत सिहं, जसविंदर सिहं संधू, नरेंदरपाल सिहं, अनिल विंद,अश्वनी शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Exit mobile version