jeevaypunjab.com

भारतीय व्यापार मंडल पंजाब ने ईएमसी हस्पताल के साथ मिलकर करवाया सेमिनार।             

                                                                              अमृतसर, कुमार सोनी भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के अध्यक्ष राजीव अनेजा की अध्यक्षता में ईएमसी हॉस्पिटल ग्रुप के साथ एक सेमिनार होटल फोर्थ  प्वाइंट शैरटन लॉरेंस रोड में करवाया गया। सेमिनार में ईएमसी हॉस्पिटल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ ऋषभ अरोड़ा ने ईएमसी हॉस्पिटल ग्रुप द्वारा अपने हस्पतालों में दी जा रही लेटेस्ट आधुनिक सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डा. ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि ईएमसी हस्पताल एक ही छत के नीचे सभी लेटेस्ट आधुनिक मशीनों के जरिए सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा हैं। डा.पंकज सोनी ने कहा मरीज के लिए प्रथम एक घंटा बहुत अहम होता है। जैसे जैसे समय अधिक होता जाता है मरीज की जिंदगी का खतरा बढ़ता जाता है। इस लिए मरीज को शीघ्र हस्पताल में लेकर जाना चाहिए ताकि समय पर रोगी का उपचार होने से उसकी जिंदगी बच सके।  भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के अध्यक्ष राजीव अनेजा ने कहा व्यापार मंडल सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेषज्ञों डाक्टरों से मीट करके सेमिनार करवाता रहता है। उन्होंने कहा व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के किए प्रयासरत रहता है। राजीव अनेजा ने कहा वह हमेशा सभी व्यापारियों के साथ है उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। राजीव अनेजा ने सभी व्यापारियों से अपील कि हैं कि वह भारतीय व्यापार मंडल पंजाब से जुड़कर संगठन को ओर  मजबूत बनाए। राजीव अनेजा व उनकी टीम ने डा.ऋषभ अरोड़ा को सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सेमिनार में जिला अध्यक्ष राजीव दुग्गल,गुरमीत सिंह सोढ़ी,एडवोकेट पवन खेड़ा, स्वामी जतिंदर, डॉ सुरेश सूद,सुमित खन्ना,विनीत सरीन,ऋषि पोद्दार,विशाल देवराज,राजकुमार सहित भारी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी,सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version