jeevaypunjab.com

वरिष्ठ पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना और सन्नी खन्ना की माता श्रीमती रमा खन्ना का निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

कुमार सोनी

वरिष्ठ पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना और सन्नी खन्ना की माता श्रीमती रमा खन्ना का बुधवार को लुधियाना स्थित पीरू बन्दा श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। उनका गत दिवस निधन हो गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार, मित्रों, पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय श्रीमती रमा खन्ना अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

इस अवसर पर पंजाब के कई पत्रकारों, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों और प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक मदन लाल बग्गा, पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, प्रधान अशोक थापर, पूर्व विधायक राकेश पांडे, भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रवीण बंसल, आर.डी. शर्मा, परमिंदर मेहता, अमरजीत सिंह टिक्का, विपन विनायक, अश्वनी शर्मा, एपीआरओ जतिंदर कोहली, इंद्रजीत सिंह ढींगरा, डी.के. अरोड़ा, बिट्टू गुम्बर, राजेश मेहरा एडवोकेट, डी.एस. बेदी, वी.के. खुल्लर, नरेश शर्मा, राजू मलिक, मिंटा मलिक, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद बातीश, अर्शदीप समर, नवीन शर्मा, रविंद्र अरोड़ा, पप्पी नागपाल, चन्द्रकांत चड्ढा, एडवोकेट रविंद्र गर्ग, अमित कुमार, भारत मुंजाल, जॉनी गोयल, रविंदर स्यान, राजन कैंथ, दविंदर डीके, सुखदेव, पारस दानिया, रेशम नत्त, अश्वनी वर्मा, अशोक विरमानी, पवन शर्मा, प्रदीप चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, सोनू जैदका, सन्नी जैदका, राज शाही, सागर, आशा थापर, विशाल जैन, निधि जैन, देव दत्त चुघ, विशाल अब्रोल, राधिका कालडा, राजेश सरीन, अजय सिक्का, नरेंद्र महेंद्रु, राजीव आनंद, करनैल सैनी, अजय अरोड़ा, राहुल, कैप्टन गुरनाम सिंह, हीरा लाल गोयल, प्रवीण, विक्की कुंद्रा, नितिन जैन, अमित जैन, हरमित बग्गा, हरजिंदर बवेजा, अशोक साई, तिरलोचन सिंह, अश्वनी गोगना, हेमराज, गुरप्रीत मेहदुदा, सुरेंद्र गिल, अशोक मल्हा, रमेश क्वतरा, अतुल सहगल, मनजीत सिंह, जोनी और सुखदेव स्लेमपुरी सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार कुमार सोनी, अमृतसर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश गिल और शिवा शर्मा सहित कई अन्य पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय श्रीमती रमा खन्ना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Exit mobile version