अमृतसर,राहुल सोनी
राष्ट्रीय मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार खोसला,अध्यक्ष डॉ रमन गुप्ता,मुख्य संरक्षक डॉ एच एस नागपाल व यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशिक छाबड़ा की अध्यक्षता में एक समारोह हैरिटेज क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मैडल लिस्ट तेज़बीर सिंह राणा को एसोसिएशन के स्पोर्ट्स विंग का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किया गया। राजकुमार खोसला ने कहा तेज़बीर सिंह राणा को उनकी समाज प्रति सराहनीय सेवाओं व अथाह लग्न को देखते हुए एसोसिएशन के बोर्ड अधिकारियों ने राणा को यह जिम्मेवारी सौंपी है। तेज़बीर राणा ने अपनी नियुक्ति पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर विश्वास करके उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व लग्न से निभाएंगे। तेज़बीर राणा ने कहा कि वह बच्चों व युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए खेलो की ओर जागृत कर प्रेरित करते हैं। वह बच्चों व युवाओ को नशों से दूर रखने के लिए कई जिम भी चला रहे है जहां बच्चों को ट्रेनिंग देते है। जरूरतमंदों को ट्रेनिंग सहित डाइट भी फ्री में देते हैं। उन्होंने कहा उनका मकसद देश का भविष्य युवाओं को नशों से दूर रख उनको स्वस्थ व मानसिक तौर पर मजबूत बनाना है। समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ एच एस नागपाल, चेयरमैन राजकुमार खोसला,अध्यक्ष डॉ रमन गुप्ता,यूथ विग के अध्यक्ष कौशिक छाबड़ा के अतिरिक्त पंजाब अध्यक्ष शकरदीप सिंह धुना,विक्रमजीत सिंह विज, कुमार सोनी, कृपाल सिंह चाहल, हरि कृष्ण भाटिया, मुनीश धीर,कुणाल गिल,राघव सेठ सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।