अमृतसर, 27 मार्च: राहुल सोनी।
सोनी खत्री बिरादरी की वार्षिक मेल इस वर्ष 29 मार्च, रविवार को जिला गुरदासपुर के गांव मोहलोवाली (ध्यानपुर धाम के निकट) में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बिरादरी के प्रवक्ता और प्रमुख समाजसेवी संस्था ‘परोपकार’ के संस्थापक Ashwani Soni ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हवन यज्ञ से होगी। इसके बाद दोपहर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा और करीब एक बजे अटूट लंगर वितरित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
अश्वनी सोनी ने बिरादरी के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।