प्रदर्शनी में प्रदेश भर से अलग अलग आटि्रस्टों ने किया चित्रकला का प्रदर्शन
कला मानवीय जीवन का अटूट अंग : छीना
अमृतसर: आज स्थानीय इंडियन अकादमी आफ फाइल अार्ट्स मंे पंजाब के कलाकारों की दिलकश चित्रकला को प्रदर्शित करने वाली तीन दिवसीय पेंटिंग वर्कशाप का उदघाटन आर्ट गैलरी के प्रधान राजिंदर मोहन सिंह छीना की ओर से किया गया।
आर्ट गैलरी में पंजाब ललित कला अकादमी चंडीगढ़ के सहयोग से 28 मार्च तक लगाई गई इस वर्कशाप में चंडीगढ़ से मदन लाल, मानसा से जसप्रीत सिंह, जालंधर से रोहित कुमार, होशियारपुर से जसपाल सिंह, पटियाला से जीवन सिंह सरां, लुधियाना से हरप्रीत कौर व अमृतसर से सुखपाल सिंह, नवनीत कौर, करमजीत सिंह, हरदीप सिंह, रितु सिंह, भुपिंदर सिंह नंदा प्रदेश भर के पेटिंग कलाकार हिस्सा ले रहे है, जिनके द्वारा तैयार की गई शानदार चित्रकला को लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर ललित कला के प्रधान गुरदीप धीमान ने सुहृदय व अच्छे समाज के निर्माण में कलाकारों के अहम भूमिका पर जोर देते हुए कलाकारों को समाज की खास कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि चित्रकारों की यह प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस अवसर पर छीना ने कहा कि आर्ट गैलरी में कला व कलाकारों को उत्साहित करने के लिए शुरूआती दौर से ही अलग अलग तरह की प्रदर्शनी, वर्कशाप, मूर्ति कला व सेमिनार आदि का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च तक चलने वाली इस वर्कशाप में प्रदेश के कलाकारों की तैयार होने वाली चित्रकलाओं को प्रदर्शनी के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों को अपील की है कि अधिक से अधिक यहां पहुंच कर यह पेंटिंग को देखने व कलाकारों की हौसला अफजाई करे। इस अवसर पर डा. पीएस ग्रोवर, कुलवंत सिंह गिल, धरमिंदर शर्मा, सुभाष चंद्र, नरिंदर नाथ कपूर, संदीप सिंह आदि शामिल थे।
