jeevaypunjab.com

करमजीत सिंह रिंटू ने विधानसभा क्षेत्र उत्तरी में विकास कार्यों किया गया शुभारंभ ।

राहुल सोनी
अमृतसर :विधानसभा क्षेत्र अमृतसर नॉर्थ के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज एवं अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू द्वारा हल्के के विजय नगर मुख्य बाजार समेत इलाके की सभी गलियों को नया बनाने का काम तेजी से शुरू करवाया।जिससे इलाके के लोगों को खराब सड़कों से राहत मिलेगी और ट्रैफिक और भी आसान हो जाएगा। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि विकास तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न इलाकों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई हैं। इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा हल्के के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वे निरंतर वचनबद्ध हैं और विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा,रितेश शर्मा, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version