मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 82वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 522 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
82वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियार बरामद करने के बाद 225 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 20,643 हो गई है।
इसके अलावा 78 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 89 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 9 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध ” के 407वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7.2 किलोग्राम हेरोइन, 256 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2020 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही मात्र 407 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 58,479 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार भी किया है।
