jeevaypunjab.com

जालंधर डिवीजन के आयुक्त एवं सचिव जनसंपर्क विभाग श्री दरबार साहिब व श्री दुर्गियाना मंदिर में हुए नतमस्तक।


राहुल सोनी
अमृतसर – जालंधर डिवीजन के आयुक्त तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव रामवीर आज श्री दरबार साहिब व श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जसप्रीत कौर भी उपस्थित थीं। रामवीर ने आज प्रातः सबसे पहले श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया। इसके उपरांत वह श्री दुर्गियाना मंदिर गए जहां उन्होंने माथा टेक पावन दर्शन किए तथा श्री हनुमान जी की आरती में भी भाग लिया। श्री दुर्गियाना तीर्थ समिति की अध्यक्ष एवं पंजाब की पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने रामवीर तथा उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉ राकेश शर्मा,अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।

Exit mobile version