कुमार सोनी
अमृतसर -पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में अमृतसर के सिविल लाइन मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल प्रधान डॉ नूरीन महाजन के नेतृत्व में होटल पुन्नू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर इस जीत की खुशी मनाई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग की धर्मपत्नी एवं श्री गुरु अर्जन देव कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग चबाल रोड की डायरेक्टर श्रीमती राधिका चुग ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की। इस गरिमामई कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू, हल्का नॉर्थ विधानसभा के इंचार्ज स सुखमिंदर सिंह पिंटू,गौतम अरोड़ा,किशोर रैना, हेमंत पिंकी सहित कई भाजपा नेता एवं सिविल लाइन मंडल के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जीत का जश्न मनाया गया।कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
श्रीमती राधिका चुग ने अपने संबोधन में कहा,“पश्चिम बंगाल तथा आसाम की जीत ने पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को नई ऊंचाई दी है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा अब भाजपा का अगला लक्ष्य 2027 में पंजाब में सरकार बनाना है जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संकल्प एवं ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। मंडल प्रधान नूरीन महाजन ने कहा,“यह जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि देश भर के कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास की जीत है। भाजपा का हर कार्यकर्ता आज गर्व महसूस कर रहा है और हम पंजाब में भी इसी जोश के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा,भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल की जीत इसका स्पष्ट उदाहरण है। हमें इस विश्वास को बनाए रखते हुए पंजाब में भी संगठन को और सशक्त बनाना है, ताकि आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की जा सके। इस अवसर पर डॉ राजेश राम मूर्ति, नवनीत जेटली, डॉली भाटिया, मोनिका श्रीधर, वीणा महाजन, दीप्ति खन्ना, संजीव गुप्ता,आशु मेहरा, आदित्य कपूर, धीरज अरोड़ा, चरणजीत सिंह, विक्रम विज, राममूर्ति शर्मा, राजीव मेहरा, विक्की कुमार, विशाल,करन अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे ।
बंगाल की जीत ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा, अब लक्ष्य पंजाब 2027 – डॉ नूरीन महाजन
