लक्की भट्टी बने राष्ट्रीय मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ।                 

                                                                                    अमृतसर,( राहुल सोनी ) राष्ट्रीय मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक ताजपोशी समारोह यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशिक छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन गुप्ता,चेयरमैन राजकुमार खोसला व राष्ट्रीय महिला विंग की चेयरपर्सन मैडम सुरभि वर्मा विशेषातिथि थी। समारोह का शुभारंभ शमा रोशन करके किया गया। समारोह में समाज सेवक लकी भट्टी को पंजाब का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन गुप्ता ने कहा लक्की भट्टी प्रमुख समाज सेवक हैं वह पिछले कई वर्षों से आर्थिक तौर पर असमर्थ,गरीब लड़कियों की शादियां करवाते आ रहे हैं। लक्की भट्टी की समाज प्रति प्रशंसनीय सेवाओ के मद्देनजर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। लक्की भट्टी जरूरतमंदों व समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । लक्की भट्टी ने अपनी नियुक्ति पर कोशिक छाबड़ा,डॉ रमन गुप्ता, चेयरमैन राजकुमार खोसला सहित समूह कोर कमेटी का धन्यवाद करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि उनको जो यह दायित्व सौंपा गया हैं उसे वह पूरी लगन, निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर तेज़बीर सिंह राणा ,मुनीश धीर,राघव सेठ, अशोक कुमार सोनी,अरुण महाजन,हरिकृष्ण भाटिया,रोहित कुमार,समीर कुमार,करणदीप भट्टी,विकास दीप भट्टी,मनदीप संधू,अंकुश भट्टी सहित  सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लक्की भट्टी के गले में फूलमालाएं डालकर व सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया व बधाई दी।