अमृतसर पुलिस ने 255 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

ट्रेस किए मोबाइल फोन में 7 आईफोन और 248 एंड्रॉयड फोन शामिल, कुल कीमत करीब 54 लाख रुपये
अमृतसर, 17 नवंबर ( राहुल सोनी ) कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोगों के गुम हुए 255 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। ये मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए गए हैं।
यह कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की पांचवीं बड़ी पहल है। इससे पहले पहले चरण में 100, दूसरे चरण में 200, तीसरे चरण में 400 और चौथे चरण में 255 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए गए थे। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया अब तक कुल 1210 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा
बरामद किए गए 255 मोबाइल फोन में 7 एप्पल आईफोन और 248 एंड्रॉयड फोन शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये है। पुलिस टीमों के तकनीकी प्रयासों से इनमें से 177 मोबाइल फोन थाना साइबर क्राइम, 44 मोबाइल फोन सब-डिवीजन सेंट्रल और 34 मोबाइल फोन थाना सी-डिवीजन की टीमों द्वारा ट्रेस किए गए। पुलिस
कमिश्नरेट ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सांझ केंद्र में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके साथ ही भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर भी मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रेस करने में मदद मिल सके तथा उनके दुरुपयोग को रोका जा सके।