
जिले के निवासी 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान में अपना योगदान दें : उपायुक्त
अमृतसर – ( राहुल सोनी ) उपायुक्त अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने आज स्वयं स्व-गणना करके जिले में जनगणना अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर गणनाकार उनके निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उपायुक्त ने अपने और अपने परिवार के विवरण ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दर्ज करके स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। उपायुक्त ने जिले के निवासियों से अपील की कि वे 16 नवंबर से शुरू हुए स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन अपने और अपने परिवार के विवरण दर्ज करके इस महत्वपूर्ण अभियान में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकार घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर आने वाले गणनाकारों को पूरा सहयोग दें और मांगी गई सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है और इसे सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है।






