अमृतसर, कुमार सोनी। पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार पदोन्नत होकर डीएसपी बन गए है। नीरज कुमार को डीएसपी बनने पर पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। नीरज कुमार अमृतसर के विभिन्न पुलिस स्टेशन के प्रभारी व महत्वपूर्ण पोस्टों पर रह कर सेवा निभा चुके है। नीरज कुमार एक कर्मठ, निडर, सूझवान पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं।
