100 से अधिक परिवारों में भेंट की गई राशन सामग्री..प्रियंका शर्मा


नर सेवा में ही नारायण सेवा, अपने परिवारों की हर संभव मदद के लिए हमेशा हाजिर: प्रियंका शर्मा


अमृतसर, राहुल सोनी                          

आम आदमी पार्टी से शहर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने मानवता की सेवा के लिए अपने पूर्वजो से चली आ रही सेवा को भी जारी रखे हुए हैं। शर्मा व संधू परिवार की ओर से बीते महीने में तीन बिस्तर वितरण समारोह करवा कर लगभग 300 जरूरतमंद परिवारों में गर्म बिस्तर भेंट किए गए थे।  इसी प्रकार प्रति माह होने वाला राशन वितरण समारोह कैंप ऑफिस में करवाया गया। जिसमें 100 से अधिक परिवारों को राशन सामग्री भेंट की गई।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने बताया कि वह अपने बुजुर्गों द्वारा शुरू की गई सेवा को निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने जरूरतमंद परिवारों की सेवा के लिए हमेशा हाजिर है। हर महीने यह राशन वितरण किया जाता है इसके अलावा हर सप्ताह आंखों और दातों के चेकअप कैंप लोगों की सुविधा के लिए बीते 22 वर्ष से निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि नर सेवा में ही नारायण की सेवा है इसलिए वह अपने जरूरतमंद परिवारों की हर प्रकार से मदद के लिए हमेशा हाजिर है। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि बीते लगभग 3 महीने पहले उन्हें हल्का उत्तरी की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है। जिसे तनदेही से निभाते हुए प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। मुख्य और लिंक सड़कों को नया बनाया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से शुरू की गई सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी टीम का फर्ज है। जिसके लिए वह लगातार जुटे हुए हैं।