पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, हरलीन शर्मा ने किया टॉप

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा की। इस वर्ष के परिणामों में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मनीमहेश शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया रानी ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देखने की सुविधा दी गई है। छात्र-छात्राएं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।