एनजेएचपीएस झाकड़ी में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 16 मई से 31 मई तक किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें परियोजना परिसर झाकड़ी और नाथपा डैम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एसजेवीएन द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वच्छता अभियान, सरकारी स्कूलों में बालिका शौचालयों को गोद लेना, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम और जन-जागरूकता गतिविधियां शामिल हैं। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय और कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

एसजेवीएन का यह अभियान स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परियोजना प्रबंधन का मानना है कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छता को स्थायी रूप से अपनाया जा सकता है।