कुमार सोनी
अमृतसर,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजकुमार वेरका को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए डॉ. वेरका ने कांग्रेस नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी बताया।
डॉ. वेरका ने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल , तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मुझ पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए हृदय से आभारी हूँ। यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और पंजाब के लोगों की सेवा का एक बड़ा दायित्व है। मैं कांग्रेस की विचारधारा, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर दिलाने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करूंगा।”




